भाटापारा । पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार आई के एलेसेला ने चोरी की घटनाओं में अज्ञात आरोपी को पकडने व चोरी के माल को अफरा तफरी कर खपाने वालों के विरूद्ध कार्यावाही के लिये विशेष रूप से निर्देशित किया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा द्विवेदी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रोशन राजपूत थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन की स्थिति चोरी की घटनाओं पर अंकुल लगाने के लिए शहर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है परिणाम स्वरूप रात्रि गश्त टीम की मुस्तैदी व सतर्कता से थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 394/2020 धारा 379 भादवि , 162/2021 धारा 457,380 भादवि , 87/2020 धारा 457, 380 भादवि और इस्तगासा क्रमांक 03/2021 धारा 41 (1+4) जा0 फौ0 /379 भादवि के आरोपीगण ईश्वर प्रसाद धिरही पिता तीजुराम धिरही उम्र 32 साल सुनील चतुर्वेदी पिता शिवदास चतुर्वेदी उम्र 24 साल दोनो साकिनान पेंड्री थाना भाटापारा ग्रामीण को गिरफ्तारी में बडी सफलता मिली है ।
विदित हो कि भाटापारा शहर के रिहायसी इलाका परशुराम वार्ड में चोरी की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी उप निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत थाना प्रभारी ने रात्रि गश्त टीम को विशेष हिदायत देकर परशुराम वार्ड में तैनात किए हुये थे रात्रिगश्त टीम मुस्तैदी से गश्त किया गया जिसमें रात्रि में दो व्यक्ति को मोटर सायकल में लोहे के मिल का पट्टा चलाने वाला पहिया 03 नग, पहिया का आधा भाग 01 नग , मिल का एक्सल लगा हुआ पहिया ग्रीस कप कुल कीमती लगभग 21300 रू को ले जाते हुए पाया गया पूछताछ करने पर अपना नाम ईश्वर प्रसाद धिरही पिता तीजुराम धिरही उम्र 32 साल सुनील चतुर्वेदी पिता शिवदास चतुर्वेदी उम्र 24 साल दोनो साकिनान पेंड्री थाना भाटापारा ग्रामीण का होना बताया तथा उक्त समान के बारे में किसी प्रकार का संतोष प्रद जवाब नही दिया टाल मटोल कर जवाब देने लगा । किसी भी प्रकार का माकूल जवाब नही मिलने पर दोनो व्यक्ति को थाना लाया गया । थाना क्षेत्र में चोरी के घटनाओं के संबंध में पूछताछ किया जो थाना के तीन मामलों में अपराध घटित करना बताया है जिसमें आज से करीब 8 माह पहले दिनांक घटना समय 05/10/2020 के करीबन 01 बजे भाटापारा के सेंट्रल बैंक पास मेडिकल के सामने से 02 लाख रूपयें को चोरी कर रकम को आधा आधा बांटकर जुआ खेलने, शराब पीने में खर्च कर देना बताया है जिसमें प्रार्थी सनत कुमार तिवारी पिता भागवत प्रसाद तिवारी उम्र 59 साल पता सेंटमेरी कालोनी भाटापारा के रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 394 /2020 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
इसी तरह आज से करीब ढाई माह पहले दिनांक घटना समय 18/02/2021 को रात्रि में संतरविदास वार्ड के एक किराना दुकान से 20000 रूपये नगदी , किराना समान सहित विल्स फ्लेग , राजश्री गुटखा , साबुन को चोरी कर समान व रकम को आधा आधा बटवारा करना और नगदी रकम को आधा आधा बाटकर जुआ खेलने , शराब पीने में खर्च कर देना व समानों को उपयोग कर खत्म कर देना बताया है जिसमें प्रार्थी प्रार्थी रफीक खान पिता हनिफ खान उम्र 28 साल पता भगत सिंह वार्ड भाटापारा की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 87/2021 धारा 380, 457 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
इसी तरह आज से करीब 20 दिन पहले दिनांक घटना समय 14/04/2021 को रात्रि में राम सागर पारा वार्ड भाटापारा सुरखी रोड में किराना दुकान राजश्री , विमल, सितार , ब्लैक गोल्ड गुटखा , सिगरेट , सर्फ घडी , साबुन , चिप्स कुरकुरे बिस्कीट और गल्ला में रखे रूपये को चोरी कर समान व रकम को आधा आधा बटवारा करना और नगदी रकम को आधा आधा बाटकर जुआ खेलने , शराब पीने में खर्च कर देना व समानों को उपयोग कर खत्म कर देना बताया है जिसमें प्रार्थी राजीव यदु पिता अशोक यदु पता रामसागर वार्ड भाटापारा की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 162/2021 धारा 380, 457 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपीगण के कब्जा से मोटर सायकल सहित नगदी 3500 रूपये, 30000 रूपये का कीमती समान को जप्त किया गया है तथा धारा सदर के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करके जेल दाखिल किया गया है ।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर , सउनि विजय सिंह केशरिया, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार निषाद, राजकुमार ठाकुर , अंशुमन पांडे आरक्षक विजेन्द्र निराला , गौरीशंकर कश्यप का विशेष योगदान रहा है।
