लगातार सेवा में जुटा है झूलेलाल धाम

भाटापारा। पिछला लॉकडाउन 25 मार्च 2020 को जैसे ही लगा, चारो तरफ ऐसा लगा जैसे ईश्वर ने स्टेच्यु कह दिया सारा देश एक जगह पर रुक गया। ऐसे में चारों तरफ बदहवासी के माहौल में गरीबों तथा रोज कमाकर खाने वालों के सामने खाने की समस्या आ गई, उस समय भाटापारा की कई संस्थाएं व सेवा समितियां आगे आई, इस सेवा की कड़ी में एक नाम था झूलेलाल धाम की पूज्य बिरादरी पंचायत जिन्होंने लोकडॉऊन के दौरान करीब 70 दिनों तक प्रतिदिन 250 से 300 पैकेट भोजन बनाकर गरीबों तक पहुँचाया तथा समाज के कई गरीबों को सूखा राशन वितरित किया। उस समय जब एक पत्रकार उनका फोटो खीचने पहुँचा तो सेवा कर रहे सदस्यों ने अपना नाम बताने व फोटो खिचवाने से मना कर दिया, एक सदस्य ने कहा सेवा किसी प्रमाण पत्र या समान की मोहताज नहीं होती, कर्ता भी वही है करवाने वाला भी वही (ईश्वर) है
इस बार कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की जरूरत देखते हुए धाम में 6 ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा व्हीलचेयर, वॉकर, व बॉडीमरचुरी जरुरतमंदो के लिए उपलब्ध है, झूलेलाल धाम सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है, आज अगर इनके सेवादरियों को कोरोना महायोद्धा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Leave a Reply