भाटापारा। स्थानीय रेस्ट हाउस भाटापारा में सांसद सुनील सोनी व विधायक शिवरतन शर्मा की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद द्वारा कोरोना संक्रमण काल मे बेहतर तालमेल से कार्य करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।। बैठक में विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल की मांग पर भाटापारा विधानसभा के लिए 2 एंबुलैंस वैन की स्वीकृति सांसद द्वारा प्रदान की गयी।।
तत्पश्चात कलेक्टर सुनील जैन व cmho खेमराज सोनवानी की उपस्थिति में सांसद व विधायक द्वारा 300 बिस्तर कोविड सेंटर बलौदा बाज़ार का निरीक्षण किया गया।।विदित हो कि जल्द ही जिले के नागरिकों को उक्त कोविड अस्पताल का लाभ मिलने लगेगा।। क्षेत्रीय विधायक शिव रतन शर्मा की पहल पर भाटापारा व सिमगा को 20-20 अतिरिक्त आक्सीजन बेड की स्वीकृति भी प्रदान की गयी ।। कोरोना संक्रमण काल मे सेवा दे रहे सभी डॉ व अधिकारियों का सांसद सुनील सोनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
भाटापारा विधानसभा को मिलेंगे 2 एम्बुलेंस वैन: सुनील सोनी
