बेमेतरा विधानसभा के हर गांव को किया जा रहा सेनेटाइज-योगेश तिवारी

0 सेनेटाइज अभियान का अंतिम चरण, अब तक विधान सभा के करीब 300 गांव को किया सेनेटाइज  

बेमेतरा। किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में हर गांव हर घर सेनेटाइज अभियान अंतिम चरण में है ।  इस अभियान के तहत अब तक बेमेतरा विधानसभा के करीब 300 गांव को सेनेटाइज किया गया है ।  इस दौरान किसान नेता ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के अथक परिश्रम की बदौलत विधानसभा के हर गांव को सेनेटाइज किया जा रहा है । कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सेनेटाइज अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है ।  इसलिए विधानसभा के हर गांव के सेनेटाइज होने तक यह अभियान जारी रहेगा । इसके अलावा विधानसभा के शहरी क्षेत्र के हर वार्ड को सेनेटाइज किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि इस अभियान के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है, जो हर गांव व शहर की गलियों को सेनेटाइज कर रहे हैं ।बीते 3 दिनों में टीम में शामिल युवाओं ने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में ग्राम बसनी, मटका, बाबामोहतरा, लोलेसरा, बैजी, गांगरपुर कुसमी, किरीतपुर, डगनिया, सल्धा, चिखला, मनियारी, सन्डी, मोहरेन्गा, दारगांव आदि गांवो को सेनेटाइज किया गया । इस दौरान विक्रम पटेल, प्रीत साहू, अमन शर्मा, रनू वर्मा, मृत्युंजय दुबे, रवि साहू, चेतन वर्मा, विक्की साहू, राजा यादव, जीवन गायकवाड़, धारेन्द्र वर्मा, अरुण साहू, लखन चक्रधारी, ताकेश्वर निषाद, राजेन्द्र साहू, तेजेन्द्र साहू, तेजराम निर्मलकर, दिनेश सारंग, पीयूष शर्मा, अरुण साहू, दिनेश साहू समेत अन्य वालिंटियर इस अभियान के तहत निस्वार्थ भाव से लोगो की सेवा कर रहे है ।

Leave a Reply