दुर्ग। कोरोना संक्रमण गंभीरता की देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा 22 अप्रैल से टेलीकॉलिंग सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस सेवा का संचालन सेक्टर 6 भिलाई कंट्रोल रूम से किया जा रहा है । टेलीकॉलिंग के माध्यम से दुर्ग जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों से प्रतिदिन पुलिस स्टाफ द्वारा बातचीत करके उनके स्वास्थ्य एवं दिन प्रतिदिन की आवश्यकताओं के विषय में जानकारी ली जा रही है । जानकारी के माध्यम से क्षमता अनुरूप उनकी आवश्यकता की पूर्ति करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है ।
टेली कॉलिंग के माध्यम से अब तक होम आइसोलेशन में रह रहे लगभग 700 लोगों से टीम द्वारा स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली जा चुकी है । इसके अतिरिक्त इस सेवा का लाभ पहले से ही पुलिस परिवार पुलिस परिजन एवं रिटायर्ड पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को मिल रही है । अब तक कुल 308 पुलिस परिवारों को टेली कॉलिंग के माध्यम से सेवाएं दी जा चुकी है । इसके अतिरिक्त 60 रिटायर्ड पुलिस स्टाफ एवम जिले के समस्त शहिद परिवारों से भी संपर्क किया जा चुका है। दुर्ग संभाग आई जी विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के अलावा समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने स्तर पर भी होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजो से फ़ोन करके उनका कुशलक्षेम पूछ रहे हैं ।
दुर्ग पुलिस की टेली कॉलिंग सेवा से सैकड़ों कोरोना मरीजों को लाभ, पुलिस कंट्रोल रूम से टेलीकॉलिंग सेवा का संचालन
