भाटापारा। 1 मई दिन शनिवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगना प्रारंभ हो गया है परंतु इसके लगाने की प्रक्रिया एवं वर्गीकरण को लेकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में काफी नाराजगी देखी गई है लोगों की यह मांग है कि प्रदेश सरकार टीकाकरण में कोई भेदभाव ना करें पहले आओ पहले लगवाओ की प्रक्रिया को सरकार को अपनाना चाहिए ,तभी जल्द से जल्द प्रदेश के लोगों को टीका लग पाएगा। शनिवार को नगर के एकमात्र सेंटर मेन हिंदी स्कूल प्रांगण में पुलिस और प्रशासन के साए में टीकाकरण का कार्य संपन्न हुआ ।पहले दिन केवल और केवल अंत्योदय कार्ड धारी व्यक्तियों को टीका लगाने का कार्य किया गया इसके लिए सेंटर के दोनो ओर स्टॉपर लगा कर पुलिस की व्यवस्था की गई थी उस परिसर के अंदर केवल उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति दी जा रही थी जिनके पास अंत्योदय कार्ड था बाकी शेष लोगों को रोक दिया गया इसको लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी प्रकट की है और कहां है कि सरकार को महामारी के इस दौर में सबको टीका लगाने देना चाहिए। बता दें कि सरकार का यह निर्देश है कि पहले अंत्योदय कार्ड धारियों के लोगों को टीका लगाया जाएगा उसके बाद बीपीएल कार्ड धारियों के लोगों को टिका लगवाया जाएगा फिर उसके बाद एपीएल कार्ड धारियों को टीका लगाया जाएगा ऐसी व्यवस्था को लेकर अनेक लोगों ने सवाल खड़े किए हैं लोगों की मांग है कि सरकार इस मामले में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें और सभी को टीका लगाने की अनुमति के आदेश जारी करें। एक तरफ सेंट्रल गवर्नमेंट के पोर्टल पर लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था और रजिस्ट्रेशन के अनुसार उन लोगों को यथा स्थान की जानकारी देते हुए समय पर पहुंचने के लिए पोर्टल के माध्यम से जानकारी दी गई थी किंतु जब वे लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि केवल और केवल अंत्योदय कार्ड धारी व्यक्तियों को ही फिलहाल टीका लगाया जाएगा। इस पर जो लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था उन लोगों ने सरकार से यह मांग की है कि सरकार सभी लोगों को टीका लगवाने की व्यवस्था करें और पहले आओ और पहले लगवाओ की पद्धति के अनुसार टीकाकरण किया जाना चाहिए।
पहले दिन 28 लोगों को लगा टीका
1 मई शनिवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण का कार्य में मेनहिंदी स्कूल में किया गया यहां पर पहले दिन मात्र 28 लोगों को टीका लगाया गया यहां पर खास बात यह रही कि टीका लगाने के पहले आए सभी लोगों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया जिसमें सभी के सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही,, बताया गया कि यदि एंटीजन रिपोर्ट में किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती अथवा कोई सिम्टम्स दिखाई देते हैं तो उसे टीका नहीं लगाया जाता और उसे होम आइसोलेशन में भेजकर दवाइयां आदि दी जाती।
एसडीएम रहे मौजूद
एसडीएम इंदिरा देवहारी एवं नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल टीकाकरण केंद्र में 2 से 3 घंटे तक मौजूद रहे एसडीएम इंदिरा देवहारी ने वैक्सीनेशन कार्य की मौके पर ही समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम इंदिरा देवहारी ने लोगों से अपील की है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के वही लोग फिलहाल टीकाकरण केंद्र पहुंचे जिनके पास अंत्योदय राशन कार्ड है। फिलहाल सरकार की ओर से ऐसी ही व्यवस्था हैै।
आज यहां यहां होगा टीकाकरण
आज रविवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए तीन स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा इन तीन स्थानों में है मयूर स्कूल हथिनी पारा स्कूल एवं मेन हिंदी स्कूल में टीकाकरण का कार्य संपन्न होगा यहां पर भी फिलहाल अंत्योदय राशन कार्ड धारियों को ही टीका लगाया जाएगा।
18+का टीकाकरण शुरू
