पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया, कहा- सभी पात्र लोग वैक्सीन लगवाएं

पाटन। पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने आज कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग कोरोना वायरस के खिलाफ आगे बढ़कर वैक्सीन लगवाए, सुरक्षित रहें एवं वैक्सीन को लेकर विभिन्न भाम्रक प्रचार से दूरी बनाए तथा अफवाहों से बचें। श्री कश्यप ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा जारी कोरोना के नियमों मास्क,सैनेटाईजर, हाथों को अच्छे से साफ करना, सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें, जिससे कोरोना वायरस की रोकथाम में बचाव हो सकें। उन्होंने कोरोना वायरस की लड़ाई में डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मचारी एवं समस्त चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply