भाटापारा। भाटापारा कोरोना महामारी ने अंचल के बहुत से लोगो की जीवन लीला समाप्त कर दी , बडी संख्या में लोगअस्पताल में भर्ती है व बहुत ज्यादा लोग होम आईसोलेशन में स्वस्थ्य होने के लिये संघर्ष कर रहे है । कोरोना महामारी के भय से लोग अपने घर से बाहर नही निकल रहे है तथा चाहकर भी लोगो की मदद करने सामने नही आ पा रहे । बिरले ही ऐसे समय में लोग होते है जो सामने आते है भाटापारा में ऐसे ही है सतीश अग्रवाल निगम मंडल सदस्य छत्तीसगढ शासन जिन्होने कांग्रेस की टीम के साथ सेवा करने आगे आये है । आपने अपनी दो सूमो वाहन कोरोना मरीजो को अस्पताल ले जाने भर्ती कराने के लिये लगा रखी है । सतीश अग्रवाल के द्वारा होम आईसोलेशन लोगो को जिन्हें आवश्यकता है घर पहुंचाकर नि:शुल्क डिस्पोजल सिल्वर पेपर्स में अलग अलग पैकिंग कर अच्छे से पौष्टीक सात्विक आहार दोनो समय पहुचाया जा रहा है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे है । वाहन चलाने वाले में हेमंत यादव प्रदीप कश्यप बडी लगन सेवा भावना से लगे हुये है । इसके अलावा मनीष पंजवानी ,हरिश लहरे, अशोक साहू, बलीराम यादव संतोष अग्रवाल ,होरी यादव संतोष ध्रुव जीतू शर्मा सुरेश यादव केदार मिश्रा,वरिष्ठ कांग्रेसजन ,सिरीज जांगडे त्रिलोक सलूजा ,रोहितसाहू ,शैलेन्द अहिरवार,नानूसोनी, सुरेश वाधवानी, अजयठाकुर व कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे हुए है । करोना संक्रमित लोगों और उनके परिवार के लोगों के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे हैं इस पुण्य कार्य के लिए साधुवाद दिया है। एक परिवार के लोगों ने कहा कि संकटकाल के इस दौर में सतीश अग्रवाल के द्वारा निस्वार्थ भाव से जो सेवा दी जा रही है उसके लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
कोरोना संकट में मदद के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं सतीश अग्रवाल
