कोविड अस्पताल के लिए विधायक शिवरतन शर्मा ने दिए 40 लाख

भाटापारा। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में बन रहे 400 बिस्तर के कोविड सेंटर हेतु उपाध्यक्ष भाजपा,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने अपनी विधायक निधि से 40लाख रुपये देने हेतु स्वीकृति दी है।
प्रदेश भर में जहां कोरोना के रोज लाखों मामले सामने आ रहे हैं. वहीं जिले व क्षेत्र की भी स्थिति कुछ कम नहीं है. जिले व क्षेत्र में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या ने जिला स्वास्थ्य विभाग के नाक में दम कर दिया है. इसी बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिला मुख्यालय में 400 बिस्तर कोविड केयर सेंटर निर्माण के लिए भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष, विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने 40 लाख रूपये का विधायक निधि से सहयोग किया है.
भाटापारा क्षेत्र से भाजपा के नेता एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने अपनी वर्ष 2021-22 की निधि कलेक्टर के हवाले कर दी है। भाटापारा विधायक ने कलेक्टर के नाम लिखे पत्र में कहा है कि कोविड उपचार हेतु उपकरण खरीदी के लिए आप ये रुपए कभी भी व्यय कर सकते है। मतलब साफ है कि विधायक ने कोरोना मरीजों के लिए दरियादिली दिखाते हुए तेरा तुझको अर्पण कर दिया है। वे अपने विधायक निधि का ताला खोलते हुए जिला कलेक्टर को चाभी सौंप दी है। जिससे कोरोना मरीजों के उपचार में रुकावट बन रही आवश्यक दवाईयां उपकरणों की खरीदी की जा सके।
बता दें कि शिवरतन शर्मा ने ऑक्सीजन कंसर्टेड मशीन की कमी को देखते हुए एवं अन्य उपकरण विधायक निधि से खरीदने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला कलेक्टर को सहमति पत्र सौंपा। उक्त पत्र में लिखा है कि कोरोना संक्रमण एवं उपचार के लिए उनकी विधायक निधि की 40 लाख की राशि का, वे उक्त सेंटर में जनहित कार्यो में प्रयोग ले। लेकिन उपचार में कोई कमी ना आने पाए। यह सुनिश्चित किया जाए।
भाटापारा विधायक शर्मा के प्रयास से ही भाटापारा में निजी चिकित्सकों द्वारा एक कोविड सेंटर भी चल रहा है जिसमे विधायक शर्मा ने हर सम्भव प्रयास कर सुविधा उपलब्ध करवाते हुए सतत जनहित में लग कर अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। माहेश्वरी भवन में मैं चलाए जा रहे निजी चिकित्सकों के द्वारा कोविड-19 सेंटर को भी शिवरतन शर्मा के द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं समय-समय पर मुहैया कराई जा रही है।

Leave a Reply