भाटापारा ।जांजगीर की पूर्व सांसद एवं बलौदा बाजार की पूर्व विधायक करुणा शुक्ला के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर भाटापारा में भी कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई । श्रीमती करुणा शुक्ला का भाटापारा क्षेत्र से भी अलग लगाव रहा है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उनके समर्थक रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बलौदा बाजार की विधायक रहने के दौरान वे भाटापारा विधानसभा क्षेत्र की भी प्रभारी थी तथा भाटापारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से उनका स्नेहिल एवं आत्मीय संबंध था तथा वे हर कार्यकर्ता के सुख एवं दुख में खड़ी रहती थी यही कारण है कि वे भाटापारा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थी। इसके साथ ही जब से भी कांग्रेस में शामिल हुई थी कब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी काफी लोकप्रिय रही हैं। भाटापारा के कांग्रेसी और भाजपा के नेताओं ने गांव कार्यकर्ताओं ने श्रीमती करुणा शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि करुणा शुक्ला जो कि हम सबके बीच चाची के नाम से काफी लोकप्रिय थी उनके निधन का समाचार दिल को व्यथित करने वाला है उनके साथ हमें काम करने का काफी समय तक सौभाग्य मिला उनसे हमें सीखने की प्रेरणा मिलती थी उनका भाटापारा के हर कार्यकर्ताओं के ऊपर स्नेहिल हाथ रहता था उनका निधन दिल को मर्माहित करने वाला है पर विधि के विधान केआगे हम सब नतमस्तक हैं अब तो भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें । छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने भी श्रीमती करुणा शुक्ला के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति में उनकी एक अलग पहचान थी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।
कांग्रेस नेता सुशील शर्मा ने श्रीमती शुक्ला के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि चाची संघर्ष की पर्याय थी श्रीमती करुणा शुक्ला हमेशा की कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए चिंतित रहा करती थी उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। समाजसेवी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार संतोष अग्रवाल ने भी करुणा चाची के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी और वे हमेशा ही साफ-सुथरी राजनीति के लिए जानी पहचानी जाती थी।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अग्रवाल जिला महामंत्री राकेश तिवारी मंडल अध्यक्ष मनेंदर सिंह गुंबर जिला मंत्री महाबल बघेल उमाकांत जयसवालपूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ मोहन बांधे आशीष जायसवाल आशीष पुरोहितमहिला मोर्चा की गायत्री आडिल कृष्णा कटारे नीरा देवी, सभी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है
पूर्व सांसद करुणा शुक्ला के निधन से भाटापारा में शोक की लहर, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
