प्लेटलेट्स में अचानक कमी होना भी कोरोना का लक्षण

भाटापारा। तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के कई लक्षण है. लेकिन सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, बदन में दर्द, नाक बहना, गले में दर्द- ये सभी कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण बताए जाते हैं और वायरल बुखार या सामान्य सर्दी-जुकाम में भी. इस वजह से कई बार इनमें फर्क करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में रोजाना इसके नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं. बहुत अधिक थकान महसूस होना, डायरिया और सिर में दर्द के बाद अब मरीज की प्लेटलेट्स में अचानक कमी होना भी कोविड-19 का एक लक्षण है.
आज के महामारी के दौर में यदि आपको बुखार होता है हाथ पैर में दर्द होता है सर दर्द होता है तो उसका 99 प्रतिशत कारण कोरोना ही है। टाइफाइड मलेरिया और किसी भी अन्य कारणों में ना पड़े पहले ही दिन से किसी डॉक्टर से चिकित्सीय परामर्श लेवे खास करके आजकल ज्यादा गंभीर मरीज ग्रामीण परिवेश से आ रहे हैं कृपया ध्यान रखें बुखार होने पर पहले दिन ही अपने आप को अलग कर ले।
डॉ.विकास आडिल की सलाह- थकान महसूस होने पर कोविड टेस्ट करवाएं
डॉक्टर कहते हैं, ‘बहुत अधिक थकान और बीमार महसूस करना भी वायरल फीवर के लक्षण हैं और कोविड-19 भी एक वायरल बीमारी ही है इसलिए मरीजों में बुखार के साथ ही थकान भी महसूस होती है. कई मरीजों में देखने में आया कि उनका ब्लड प्लेटलेट घटकर 75 से 80 हजार पहुंच गया जिसे कई बार डेंगू या कोई अन्य बीमारी समझ लिया जाता है. जबकि हकीकत में वह कोविड होता है. इसलिए हमारा सुझाव है कि अगर बहुत अधिक थकान महसूस हो तो अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं
डॉ आखिर ने कहा कि आजकल के समय में नया कोरोनावायरस जांचों चाहे वह rt-pcr हो या एंटीजन पकड़ में नहीं आ रहा है अगर आप में लक्षण हैं तो जांच के भरोसे मत रहिए चिकित्सीय परामर्श लेकर अपना इलाज करवाएं

Leave a Reply