कांग्रेस नेता नानू सोनी कोरोना मरीजों के लिए बना देवदूत, स्वयं अपनी गाड़ी में मरीजों को ले जाते हैं अस्पताल

भाटापारा। पूर्व पार्षद एवं कांग्रेसी नेता नानू सोनी के द्वारा इस करोना काल में अदम्य साहस का परिचय दिया जा रहा है। वे अपने स्वयं की कार से कोरोना के मरीजों को अस्पताल ,ब्लड टेस्ट करवाने एवं सिटी स्कैन करवाने के लिए लाना ले जाना कर रहे हैं। इस दौरान वे पूरी सावधानी बरत रहे हैं ।इस मामले में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को सेवाओं की सख्त आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखकर मैं यह कार्य कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह पूरी सावधानी बरत रहे हैं और ईश्वर से यह चाहते हैं कि कोरोना की लड़ाई में सभी मरीजों की जीत निश्चित हो। उन्होंने किसी भी कार्य के लिए अपने मोबाइल नंबर को सार्वजनिक किया है और कहां है कि कोई भी जरूरतमंद उन्हें उनके मोबाइल पर कॉल कर सकता है उनका मोबाइल नंबर है 98271 56330

Leave a Reply