कोविड सेंटर में कोरोना मरीज का मनाया गया जन्मदिन

भाटापारा। निजी चिकित्सकों के द्वारा लगभग निशुल्क रूप से सेवा भाव के रूप में चलाए जा रहे कोविड-19 सेंटर माहेश्वरी भवन में लगातार कोविड मरीजों का इलाज हो रहा है वहां पर शनिवार को भर्ती एक मरीज के जन्मदिन के अवसर पर डॉ विकास आडिल के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ मरीज का जन्मदिन मनाया गया और बाकायदा केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। इस उत्साह पूर्ण माहौल में वहां भर्ती मरीजों में एक अलग ही उत्साह रहा। यहां से प्रतिदिन इलाज करा कर 4 ,6 मरीज अच्छे हो कर वापस अपने घर जा रहे हैं और इसके लिए वे डॉक्टरों सहित इस सेंटर को प्रारंभ करने के लिए विधायक शिवरतन शर्मा मरीजों को लाने ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल शहीद नगर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है यहां पर डॉक्टरों की टीम में डॉ विकास ऑडिल डॉक्टर एचएन सहेता डॉक्टर बी बी गुप्ता सहित पूजा भृगु डॉ सत्यजीत जीवनमल डॉक्टर गजेंद्र महिलांग जीसी जांगड़े सहित अन्य डॉक्टर सेवा में कार्यरत रहते हैं। इसके अतिरिक्त डेंटल डॉक्टरों की भी सेवाएं कोविड सेंटर को मिल रही है। शनिवार की स्थिति में इस सेंटर में 28 मरीजों का इलाज चल रहा है।
होम आइसोलेशन वाले मरीज ध्यान दें
होम आइसोलेशन वाले मरीज इस बात का ख्याल जरूर रखें की जो दवाइयां वे लोग घर पर रहकर ले रहे हैं वह सब तो ठीक है परंतु उन लोगों को अपने नजदीक के चिकित्सकों से लगातार संपर्क रखना चाहिए और अपनी स्थिति की जानकारी उनको बराबर देते रहना चाहिए ताकि बाद में स्थिति गंभीर ना हो पाए।
डॉक्टरों की टीम कोविड-19 सेंटर भाटापारा

Leave a Reply