भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफअपने निवास पर दिया धरना

0 असंवेदनशील लापरवाह सरकार को जगाने धरना, जनहित में:- शिवरतन शर्मा

भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता प्रदेशभर में शनिवार को कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूर्ण रूप से विफल प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया,,जिसमे भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी शामिल हुए..। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। जनसंख्या की दृष्टि से संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर आ गया है परंतु कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में प्रारम्भ से ही छत्तीसगढ़ सरकार अब भी व्यवस्था सुधारने, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने, बिस्तर, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने एवं जीवन रक्षक दवाओं और रेमडेसिवीर इंजक्शन उपलब्ध करवाने एवं संक्रमण की दर को कम करने कोई ठोस कदम उठाती नहीं दिख रही है,सरकार की लापरवाही पूर्ण रवैया साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्भग्यपूर्ण बात यह है कि प्रदेश सरकार ने ना तो बीते एक वर्षों में कोई सबक लेते हुए कोई ऐतियातन इंतजाम बेहतर करने कदम उठाए और ना ही वर्तमान भयावह स्तिथि से निपटने कोई प्रयास करती नजर आ रही है। श्री शर्मा ने कहा की कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूर्ण रूप से विफल हो चुकी भूपेश बघेल की सरकार को जगाने हमने हर संभव प्रयास किये। हमारी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेहतर कदम उठाने जगाने का प्रयास किया, मुख्य सचिव से मुलाकात कर व्यवस्था बेहतर करने प्रयास किया परंतु हम पर हमारी पार्टी पर राजनीति का आरोप लगा कर मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस पार्टी मुह छुपाती रही। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल महोदया के माध्यम से भी सरकार को जगाने प्रदेश सरकार के समक्ष जनहित में निर्णय की मांग रखी परंतु छत्तीसगढ़ सरकार और सरकार के मुख्या असंवेदनशील हो चुके हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ की जनता की कोई फिक्र नहीं है,इस लिए ऐसी असंवेदनशील सरकार को जगाने भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आज शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपने अपने निवास के बाहर असंवेदनशील और कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में लापरवाह व विफल प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और जगाने का प्रयास किया, संवेदनशीलता के साथ काम करने व जनहित में निर्णय करने मांग की गई,,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन में शनिवार दोपहर दो बजे से उपाध्यक्ष भाजपा,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा,जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु,जिला मंत्री महाबल बघेल,मोहन बांधे,मंडल अध्यक्ष मनिन्दर सिंह गुम्बर,,मंडल उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, राजा कामनानी,पुरूषोत्तम यदु,सुरेश मिश्रा,,पार्षद व्यास यदु,गोपाल देवांगन, दिलीप यादव,गोवर्धन डहरिया,मुकेश सोनी,राजेश छाबड़िया,उमा शंकर वर्मा,माखन महलांगे,भाजयुमो शहर अध्यक्ष आशिष टोडर,रजत केशरवानी,शुभम राजपूत, गोपी ध्रुव,विकास,बंटी टंडन, हारून,जयसन्त,ग्रामीण अध्यक्ष डब्लू ठाकुर,ग्रामीण भाजयूमो अध्यक्ष गोलू देवांगन,जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परस देवांगन,जिला भाजयूमो सतीश सोनी,पवन वर्मा,निपनिया मंडल अध्यक्ष धनी राम साहू,देवक साहू,भाजयुमो अध्यक्ष टिक्की वर्मा,चन्द्र प्रकास साहू,सिमगा मंडल अध्यक्ष केजू राम बघेल,राजा शर्मा,चंद्रमणि तिवारी,धीरज जैन,कमलेश साहू,सूर्यकांत ताम्रकार, गोलू अवस्थी,हेमंत साहू,सचिन जैन,मनोज चौबे,खुमान वर्मा,प्यारे रजक,सुरेश वर्मा,लुकेश साहू,किशन यदु,सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए,,भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने निवास पर धरने पर बैठें..

Leave a Reply