0 किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा, कोरोना संकट की घड़ी में सकारात्मक माहौल और सामूहिक प्रयास की जरूरत
बेमेतरा। किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में हर गांव हर घर सेनेटाइज अभियान जारी है । इस अभियान के तहत बेमेतरा विधानसभा के सभी गांव व शहर को सेनेटाइज किया जाएगा । इस दौरान किसान नेता ने कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में सकारात्मक माहौल और सामूहिक प्रयास की जरूरत है । तभी कोरोना महामारी को हरा पाएंगे । शुक्रवार को पीयूष शर्मा के नेतृत्व में सिंघौरी सब्जी मंडी, राउत पारा, शीतला मंदिर पीछे बस्ती, दीनदयाल कॉलोनी, वार्ड नंबर 14 संतोषी मंदिर पारा, नयापारा, गंजपारा गौरव पथ मार्ग, बाजार पारा आदि स्थानों को सेनेटाइज किया गया । इस दौरान विक्रम पटेल, प्रीत साहू, अमन शर्मा, रनू वर्मा, मृत्युंजय दुबे, रवि साहू, चेतन वर्मा, विक्की साहू, राजा यादव उपस्थित थे । जीवन गायकवाड़, धारेन्द्र वर्मा, अरुण साहू, लखन चक्रधारी, ताकेश्वर निषाद, राजेन्द्र साहू, तेजेन्द्र साहू, तेजराम निर्मलकर, दिनेश सारंग ने ग्राम गोडगिरी, तिलई, करेली, मोहरेगा, चंडी, बोरिया, घाटीयाकला, पेण्ड्रीतरई, मुड़पार, कोकड़ी, हरदी, माटरा, गोता, कंदाई, खजरी, मोहलाई, टटिया, बिरोदा, दमाई, मोहलई, चिखला, बोतका, केसडबरी आदि गांवो को सेनेटाइज किया । इस अभियान को सफल बनानेे, क्षेत्र केे युवा जुड़ रहे हैं । जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर गांव हर घर सेनेटाइज अभियान में सहभागी बन रहे हैं ।
