रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कोरोना नियंत्रण की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री निवास से स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला बैठक में शामिल हुए।
बैैैठक में मुख्यमंत्री बघेेेल ने कहा कि केंद्र सरकार की दरों पर ही राज्यों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराये। साथ ही एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सिनेशन अभियान चलाने के लिए वैक्सीन उपलब्धता की कार्ययोजना राज्यों को शीघ्र उपलब्ध कराये। उन्होंने यह भी कहा कि जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति में बाधक न बने उत्पादक राज्य।
