किट की कमी से कोरोना जांच प्रभावित

भाटापारा। कीट की कमी की वजह से निपनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना जांच कराने पहुंच रहे सभी लोगों की जांच नहीं हो पा रही है केवल 50 से 60 लोगों की ही प्रतिदिन जांच हो पाती है इससे ग्रामीण क्षेत्रों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया जांच कराने पहुंच रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बिना जांच कराए वापस भी जाना पड़ता है जिससे वे लोग काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। यहां पर लोगों ने जांच की किट बढ़ाए जाने की मांग की है संक्रमण एवं सामान्य लक्षण दिखने पर लोग अपनी जांच करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं इसके अतिरिक्त वहां पर पहले डोज का एवं दूसरे डोज का टीका भी लगाया जा रहा है।

Leave a Reply