भाटापारा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को राज्य सरकार के द्वारा फ्री वैक्सीन लगाने की जो घोषणा की गई है उसका स्वागत प्रदेश सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है ।प्रदेश सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार का प्रदेश के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाना पूरे देश में ऐतिहासिक निर्णय हैं । कांग्रेश जो कहती है उसे पूरा भी करती है जबकि केंद्र की भाजपा सरकार इस महामारी के दौर में की जनता को बदहाल स्थिति में छोड़ रही है, सतीश अग्रवाल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी यह कहते हैं कि एक देश एक टैक्स तो फिर एक देश एक टीका और एक दर क्यों नहीं ,लेकिन केंद्र सरकार की जिस प्रकार की नीति देश में चल रही है उससे पूरे देश के लोगों में भारी नाराजगी है प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर नागरिक का ख्याल रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है करुणा वायरस संक्रमण काल के इस दौर में सरकार निरंतर कार्य कर रही है देश में वेंटिलेटर ऑक्सीजन टीके की कमी के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है और केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल के दौर में भाग रही है इसे देश की जनता अच्छी तरीके से देखा और समझ रही है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार अपने प्रदेश की जनता के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार को पूरे देश के नागरिकों को निशुल्क टीकाकरण कराना चाहिए जो कि अपने दायित्व से बच रही है
फ्री वैक्सीन का स्वागत
