रायपुर। अवाम ए हिन्द सोशल वेलफ़ेयर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य भीष्म प्रकाश शर्मा का आज निधन हो गया। उनके निधन पर समिति के संस्थापक मो.सज़्ज़ाद खान ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि हम सबके मानस पटल पर उनकी स्नेहपूर्ण व्यवहार की सादगीमयी छवि हमेशा अंकित रहेगी। उनकी अनुपस्थिति निश्चित ही संस्था के लिए अपूरणीय क्षति है। संस्था को अपना अमिट योगदान देने वाले शर्मा के आकस्मिक निधन पर संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने श्रद्धांजली अर्पित की हैं। और उनकी पुण्यात्मा की चिरशान्ति एवं उनके परिजनों को इस दुख को वहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।
भीष्म प्रकाश शर्मा का निधन
