भाटापारा। लगातार बढ़ते संक्रमण की वजह से जिला बलौदा बाजार में भी लॉकडाउन के बढ़ने की पूरी संभावना है ऐसा माना जा रहा है कि आंशिक छूट के साथ नया आदेश 19 अथवा 20 अप्रैल को निकल सकता है ।फिलहाल 11 अप्रैल से 21 अप्रैल तक जिले में लॉकडाउन लगाया गया है परंतु संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए यह माना जा रहा है कि लॉक डाउन की अवधि और बढ़ेगी। इधर दूसरी तरफ अब लोगों की और से यह मांग उठने लगी है की आंशिक रूप से फल सब्जी और किराना की दुकान खोलने की अनुमति देनी चाहिए लोगों के पास राशन की कमी होने लग गई है सब्जी तो पिछले 11 तारीख के बाद से लोगों को मिली ही नहीं है और ना ही फल मिल पाया है जबकि नवरात्रि का पर्व चल रहा है ऐसे समय में बड़ी संख्या में लोग 9 दिनों का उपवास रखते हैं जिसमें उन्हें फलों की आवश्यकता पड़ती है किंतु उन्हें इस पीरियड में नहीं मिल पाया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसा माना जा रहा है कि अन्य जिलों की तरह बलौदा बाजार जिले में भी 26 तारीख तक लॉक डाउन बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि पूर्व की तरह सरकारी कार्यालय व निजी कार्यालय बंद रहेंगे। *22 से मिलेगा राशन* सरकारी राशन दुकानों से राशन 22 अप्रैल से टोकन सिस्टम से मिलेगालॉक डाउन की वजह से सरकारी राशन दुकानें भी बंद है फल स्वरुप अप्रैल माह का राशन लोगों को नहीं मिल पाया है इसके लिए 22 अप्रैल से यह दिला डाउन खुलता है तो राशन दुकान खोली जाएंगी और टोकन सिस्टम से ही लोगों को राशन प्रदान किया जाएगा खाद्य निरीक्षक लक्ष्मण कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह का राशन लॉक डाउन खुलने के साथ ही टोकन सिस्टम के आधार पर लोगों को दिया जाएगा।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भी लॉकडाउन बढ़ने के आसार, 19-20 को निकल सकता है आदेश
