दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरन्तर 6 अप्रैल से जिले के सभी मार्ग में सघन जाँच कर लॉकडाउन का उलंघन करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है ताकि लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया जा सके। इस दौरान अब तक 1316 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट एवं मास्क नहीं लगाने वाले 494 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग* निर्देशानुसार एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात* के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध 6 अप्रैल से निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिला दण्डाधिकारी दुर्ग डॉ. सर्वेशवर नरेन्द्र भूरे के द्वारा कोरोना महामारी को रोकने के प्रयास में जिले के अंतर्गत लॉकडाउन लगाया गया है जिसके अंतर्गत केवल इंमरजेन्सी सेवाओं को छोडकर सभी प्रकार के सेवाओं पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई है। परंतु कुछ ऐसे लोग भी है । जो लॉकडाउन नियम का पालन नही कर रहे है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज तक ऐसे 1316 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एवं 494 बिना मास्क वालों के उपर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। जिले के सभी मार्ग में अवागमन करने वाले वाहन चालकों को रोक कर बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है और ऐसे वाहन चालक जो अनावश्यक घूमने वाले पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है । बिना मास्क के है उनके ऊपर 500 आर्थदण्ड वसुल कर मास्क वितरण किया जा रहा है । *अपीलः- यातायात पुलिस दुर्ग शहर के आमनागरिकों से अपील करती है कि कोरोना महामारी को देखते हुए घर से बाहर न निकले, बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाये एवं सोसल डिस्टेसिंग का पालन करे तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। तब हम सब मिलकर इस महामारी को बढ़ने से रोक सकते है।
लॉकडाउन के दौरान जबरिया घर से निकलने वाले 1316 एवं मास्क नहीं लगाने वाले 494 लोगों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
