लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर मनाई गई आंबेडकर जयंती

भाटापारा। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती भाटापारा में सादगी पूर्ण रूप से मनाई गई। लॉकडाउन व धारा 144 की पालना कतरे हुए डॉ आम्बेडकर युवा मंच भाटापारा के सभी सदस्यों ने अपने अपने घर पर ही बाबा साहेब को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जयंती में सामाजिक चिन्तक संदीप रंगारी, मिलिंद वैदे, रोशन नारनवरे एवं सरगम हुमने के घर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए सपरिवार बाबा साहब आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान के साथ संविधान प्रस्तावना का वाचन भी किया इस बार कोरोना वायरस से बचाव के चलते किसी भी सार्वजनिक आयोजन की अनुमति जिले भर में नहीं दी गई।सामाजिक चिंतकों ने अपने अपनेघर पर ही डा.आंबेडकर चित्र पर माल्यार्पण के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर जोर दिया गया। किसी भी स्थान पर एक जगह भीड़ को जमा नहीं होने दिया गया। माल्यार्पण आदि कार्यक्रम भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन्मदिवस मनाया ।शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने खुद भी ग्रामीणों को लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति जागरुक किया।

Leave a Reply