दुर्ग। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने हेतु जिले में लॉकडाउन लगाया गया है। दुर्ग पुलिस द्वारा लॉकडाउन व महामारी अधिनियम के उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 14 अप्रैल को दुर्ग पुलिस द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिना मास्क के बाहर घुमते हुए पाये गये 112 लोगो पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर कुल- 56000/- अर्थदण्ड वसुल किया गया। साथ ही प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये मास्क का 127 लोगो को वितरण किया गया। इस प्रकार दण्डात्मक कार्यवाही के साथ आमजन के स्वास्थ्य का भी प्रशासन ध्यान रख रहा है। यह कार्यवाही आगामी लॉकडाउन के 19 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। अपीलः- जिला प्रशासन दुर्ग आमनागरिकों से अपील करती है कि कोरोना महामारी को देखते हुए घर से बाहर न निकले, बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाये एवं सोशल डिस्टेसिंग तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। हम सब नियमों का पालन कर इस महामारी को बढ़ने से रोक सकते है।
दुर्ग पुलिस की गांधीगिरी: बिना मास्क वालों को दिए जा रहे हैं मास्क, 112 के खिलाफ चालानी कार्यवाही, 127 को दिया मास्क
