लॉकडाउन का पालन करें, लोगों को जागरूक करें और कोरोना के चैन को तोड़ें: महेंद्र

लॉकडाउन का पालन करें, लोगों को जागरूक करें और कोरोना के चैन को तोड़ें: महेंद्र
पाटन। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने पाटन विधानसभा के निवासियों से अपील की है कि जिस प्रकार से कोरोना के प्रकरणों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,इसकी रोकथाम और चेन को तोड़ने के लिए दुर्ग में 6 अप्रैल से 19 अप्रैल की सुबह तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। हम सबको लॉकडाउन का मिलकर पालन करना है। साथ ही पालन करवाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग से लेकर वैक्सीन लगाने का काम लगातार किया जा रहा है।सभी सामाजिक संगठन ,धार्मिक संगठन , राजनीतिक दल के लोग इस में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कैसे हम अपने प्रदेश के लोगों को इस महामारी से छुटकारा दिलाएं। इसके लिए जी- तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। 
श्री वर्मा ने इस कठिन समय में रात- दिन काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों, अधिकारी- कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन को भी सफल बनाएं । कोरोना के चेन को तोड़े ,इस चेन को तोड़ने में मदद करें। साथ ही उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से निवेदन किया है कि ज्यादा ज्यादा वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें।  वैक्सीन लगाने से खतरा है। जैसे, भ्रम की स्थिति को दूर करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने से जान बचाने की स्थिति संभव हो पाती है। उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाएं। प्रत्येक दिन मास्क लगाकर ही कोई काम करें। सेनीटाइजर का उपयोग करते रहें, बार-बार हाथ धोते रहें।

Leave a Reply