रायपुर। कोरोना महामारी के दरम्यान राजधानी की पंजीकृत जनहित एवं सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा संचालित सुपोषण अभियान के 96 वें दिन स्थानीय रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलयात्रियों और जरूरतमंदों को तथा सरकारी अस्पतालों में मरीजों के भूखे परिजनों को भरपेट ताजा स्वादिष्ट भोजन का निःशुल्क वितरण किया ।संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में पँडित अनिल शुक्ल , अनिता सिंग , अनमोल जैन , जुबैर खान , फराज खान , उदय सहित अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया ।
आवाम-ए-हिन्द का विषम परिस्थितियों में भी निःशुल्क भोजन वितरण
