रायपुर। सुंदरनगर ओम सोसायटी निवासी रमाकांत तिवारी (जुलुम-सोनपैरी वाले) का बीती रात निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। श्री तिवारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार टाटीबंध मुक्तिधाम में किया गया। वे स्व. रामानुज प्रसाद तिवारी के पुत्र और श्रीमती कुसुम तिवारी के पति थे। स्व. रमाकांत तिवारी शैलैष, परीक्षित और आदित्य तिवारी के पिता थे।
रमाकांत तिवारी का निधन
