भाटापारा। जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के कड़े निर्देश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार रात में पूरे दलबल के साथ निकलकर कोरोनावायरस संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की 16 प्रकरणों में 51 सो रुपए जुर्माने के बतोर के जिसमें रिलायंस ट्रेड से ₹500 केसरवानी किराना से ₹500 एवं भागचंद क्लॉथ से ₹500 वसूल किए गए इसके अतिरिक्त बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई कुल 20 लोगों को बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर उनसे ₹25 जुर्माना वसूल किया गया इस प्रकार कुल 76 सो रुपए जुर्माने के रूप में पालिका प्रशासन ने वसूल किया नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी उन्होंने बताया कि रात 9 बजे के बाद सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं और इस संदर्भ में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा भी एलाउंसमेंट करा कर लोगों को जानकारी प्रदान की गई है फिर भी लोगों के द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है इसलिए कारवाही की जा रही है और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्यवाही में नगर पालिका की ओर से स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र शुक्ला अजय नायडू इंजीनियर केवलानी इंजीनियर रितेश स्थापक कन्हैया ठाकुर पूर्णेन्दु त्रिवेदी विकास वैष्णव, नगर पालिका के अन्य स्टाफ सहित मिशन क्लीन सिटी के सभी सदस्य मौजूद थे।
कोरोना: दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही
