भाटापारा/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव 2021 में अमर पारवानी के नेतृत्व में जय व्यापार पैनल से जिला बलौदा बाजार – भाटापारा के अधिकृत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी गिरधर गोविंदानी एवं प्रदेश मंत्री प्रत्याशी सुभाष भट्टर ने हटरी बाजार,सदर बाजार, आज़ाद चौक, थोक किराना लाइन के व्यापारियों से संपर्क कर जय व्यापार पैनल के लिए वोट और समर्थन मांगा।
जिसमें व्यापारियों ने पूरे उत्साह के साथ जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों को जिताने के लिए समर्थन दिया एवं अमर पारवानी द्वारा व्यापारियों के हित में किये गए कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पद के गिरधर गोविंद दानी एवं मंत्री पद के प्रत्याशी सुभाष भट्टर ने कहा की चेंबर चुनाव में जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों आप सभी विजई बनाएं जय व्यापार पैनल के अमर परवानी हमेशा ही व्यापारी हित में संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे व्यापार हित एवं व्यापारियों के हित के लिए आज अमर परवानी का नेतृत्व हम लोगों के लिए अति आवश्यक है भाटापारा के व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन व सहयोग देने का आश्वासन दिया और चुनाव में जीत दिलाने का भरोसा दिलाया. व्यापारी प्रत्याशियों के साथ कृष्ण कुमार मूंधड़ा, कपड़ा संघ अध्यक्ष तेजप्रकाश जैन, सराफा संघ अध्यक्ष छोटी दम्मानी एवं सराफा के रमेश श्रीमाली, इलेक्ट्रिकल संघ के प्रकाश सोनी, फुटकर किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष श्रीचन्द छाबड़िया, मोबाइल संघ से तोरण साहू महोदय, थोक किराना से प्रताप ठाकुर, एजेंसी संघ से बृजकिशोर अग्रवाल, हाजी इकबाल एवं अजय गुप्ता, राधेश्याम शर्मा बालाजी, गोपाल शर्मा ऑटो, संतोष अग्रवाल, दिलीप मंधान मामा, मनीष भट्टर, आत्माराम गोविंदानी, नितेश मूंधड़ा, पंकज जैन,अंशुल जैन, सौरभ नत्थानी, मुफ़्फ़दल हुसैन, राजेश राठी, बड़ी संख्या में व्यापारी गण ने जय व्यापार पैनल को जीत दिलाने समर्थन दिया।
