रायपुर/ विधानसभा के बजट सत्र 2021 का निर्धारित अवधि के पूर्व मंगलवार को समापन हो गया. इस दौरान विस अध्यक्ष महंत ने उत्कृष्ट विधायक 2019 एवं 2020 के उत्कृष्ट विधायक, संसदीय पत्रकार एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया की घोषणा की। 2019 के लिए सत्तापक्ष से अरुण वोरा, प्रतिपक्ष से- सौरभ सिंह, संसदीय पत्रकार- सुरेंद्र शुक्ला और मीडिया से मोहन तिवारी एवं कैमरामेन दीपक साहू घोषित किया गया। वहीं, 2020 के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुने जाने पर राजधानी के युवा नेता एवं निगम एम आई सी सदस्य पार्षद आकाश तिवारी ने जुनेजा को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है उन्होंने कहा है कि कहां जुनेजा का व्यक्तित्व के साथ राजनीतिक अनुभव अनुसरण योग्य है वे सबके चहेते हैं और उनकी अपनी कार्यशैली है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जुनेजा निरंतर आगे बढ़ते जाएंगे और जनता को उनसे काफी उम्मीदें भी है जीने में पूरा कर रहे हैं और पूरा करते रहेंगे उनकी सेवा कार्य सचमुच अद्भुत है।
अरुण वोरा एवं कुलदीप जुनेजा उत्कृष्ठ विधायक घोषित
