इसरो अंतरिक्ष में भेज रहा एक और सैटेलाइट, मौसम की मिलेगी जानकारी

नई दिल्ली/ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 28 मार्च को होली से एक दिन पहले अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। इस सैटेलाइट का मुख्य उद्देश्य भारत के बॉर्डरी इलाकों पर नजर रखना और मौसम की जानकारी समय समय पर मिलती रहेगी। इस सैटेलाइन को कई मायनों में बेहद खास बताया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केन्द्र पीएसएलवी-सी 51 को अमेजोनिया-1 को भेजा। अब जीआईएसएटी-1 को भेजा जाएगा। इसरो प्रमुख के सीवान ने इसकी जानकारी दी है। बेंगलुरु हेड ऑफिस में इसरो प्रमुख ने जानकारी देते हुए कहा कि हम इस जियो इमेजिंग सैटेलाइट को 28 मार्च को मौसम की स्थिति के आधार पर लॉन्च करने वाले हैं। ये रॉकेट अंतरिक्ष यान को जियोसिंक्रोनस कक्षा में रखेगा। बाद में इसे पृथ्वी के भूमध्य रेखा से लगभग 36,000 किमी ऊपर भूस्थैतिक कक्षा में तैनात किया जाएगा। जो इसके ऑनबोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम हिस्सा होगा। जिसके जरिए अंतरिक्ष से भारतीय सीमाओं पर होने वाली हलचल पर नजर रखी जाएगी। साथ ही भारत में मौसम की भविष्यवाणी की जाएगी। इसरो ने कहा है कि 28 मार्च को एक और अवलोकन उपग्रह जीआईएसएटी-1 को लॉन्च किया जा रहा है। पीएसएलवी-सी 51 को अमोनिया-1 ले जाने में सफल होने के बाद इसको लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक, जीआईएसएटी-1 को भारत की सीमाओं की वास्तविक समय की तस्वीरें लेने और प्राकृतिक आपदा की निगरानी के लिए अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा। हम 28 मार्च को इस जियो इमेजिंग सैटेलाइट को लॉन्च करने जा रहे हैं। इससे पहले इस सैटेलाइट को पहले 5 मार्च को लॉन्च करने की योजना थी। लेकिन तकनीकी कारणों से इसे अंतिम समय में स्थगित करना पड़ा और यह भारत के लिए कुछ मायने में गेम-चेंजर बनेगा।

Leave a Reply