भाटापारा/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहन मरकाम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस,प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवाँगन के निर्देश पर अखिल भरतीय कांग्रेस से नियुक्त मास्टर ट्रेनर के रुप मे असम प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर नगाव जिला के कलिया बोर,नगाव,ढिंग,होजाई विधानसभा मे बूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओ को ट्रेनिग देकर प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा 1 मार्च को वापस भाटापारा लौट आए। उक्क्त सभी विधानसभा क्षेत्रों मे आगामी विधनसभा चुनाव मे बूथ प्रबंधन की रणनीति से सभी को विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुये छत्तीसगढ कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित कांग्रेस पार्टी के इतिहास को असम की जनता को बताया,शर्मा ने बताया की पुरे प्रदेश मे संकल्प शिविर आयोजित करने से कार्यकर्ताओ मे उमंग और उत्साह देखने को मिला. इस बार असम की जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है,मास्टर ट्रेनर विनोद वर्मा के निर्देश पर पुरे असम प्रदेश मे छत्तीसगढ माडल की जन जन मे चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगातर चुनावी सभाओ से मतदाताओ का रुझान कांग्रेस पार्टी के समर्थन मे देखने को मिल रहा है,और असम मे कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
असम से प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने कहा-असम में कांग्रेस की सरकार बनना तय
