पाटन। एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट अमीर, गरीब, किसान, सामान्य वर्ग सहित सभी लोगों के लिए कल्याणकारी व सुखदाई साबित होगा। कांग्रेस की सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने अपनी सोच स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने ग्रामीण अंचल के लोगो तथा गरीब व किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते रहे है। वर्तमान बजट में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रुलर इंड्रस्टी पार्क की स्थापना, बस्तर टाइगर के नाम से विशेष टीम का गठन, छत्तीसगढ़ी शिल्प कला, वनोपज उत्तपाद के उद्योग एक ही जगह स्थापित करने, शहीद महेंद्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ करने, मुख्यमंत्री धरसा विकास योजना, 119 नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल , महिला होमगार्ड के लिए 22 सौ लोगों की भर्ती , स्वच्छता दीदियों का वेतनमान 1000 बढ़ाना तथा किसानों के लिए बजट में 200 करोड़ का इजाफा किया गया, जिसमें कृषि पंपों के लिए नि:शुल्क बिजली , उद्यानिकी फसलों के लिए 495 करोड़ का प्रावधान महत्वपूर्ण हैं। निश्चित रूप से भूपेश बघेल सरकार का यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की नई इबारत लिखेगा।
मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट विकास की नई इबारत लिखेगा – आयुष टिकरिहा
