आवाम-ए-हिन्द का भूख और नशा मुक्ति अभियान जारी

रायपुर। सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर राजधानी की एक ऐसी संस्था है, जो लगातार सुपोषण के क्षेत्र में बिना स्वार्थ के जमीनी हकीकत को पहचान कर काम करती हैं। जरूरतमंदों तक पहुंचकर दो वक्त का निवाला पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। सामाजिक और जनहित के उद्देश्यों की पूर्ति में निरंतर आगे बढ़ते हुए, मानव जाति को सुरक्षित रखने एवं नशे से उजड़ते हुए परिवार एवं लोगों को बचाने के लिए विगत 61 दिनों से चलाये जा रहे नशामुक्ति और सुपोषण अभियान के तहत आज राजधानी रायपुर के व्यस्तम मार्गो और पिछड़ी बस्तियों में, रेलवे परिसर में गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले निर्धन व्यक्तियों, निःशक्तजनों, असहाय, वृद्ध महिलाओं, मासूम बच्चों को निःशुल्क ताजा भोजन का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि सरकारी योजनाओं से वंचित ऐसे निराश्रित, एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे गरीब लोग मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। उनके पास जिंदगी जीने के लिए कोई भी आधार नहीं है। संस्था ऐसे बेघर वंचितों के लिए लम्बे समय से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही हैं। आज संस्था उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। साथ ही नशे से उजड़ रहे परिवार के लोगों को मादक पदार्थों के दूर रहने के लिए व्यापक पैमाने पर जागरुकता का संदेश भी दिया जा रहा है। जिससे एक स्वस्थ समाज, आदर्श राज्य का निर्माण किया जा सके। संस्था, केंद्र सरकार और राज्य सरकार से अनुरोध करती है कि अपने बजट सत्र में ऐसे निम्न तबके, निशक्तजनों, वृद्धाजनों, विक्षिप्त, मानसिक रूप से दरबदर व्यक्तिओं की  मुलभुत सुविधाओं के लिए माकूल व्यवस्था का भी प्रावधान करें। आज सम्पन्न हुए कार्य में, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के अलावा पदाधिकारी व सदस्य पँडित अनिल शुक्ल, जुबैर खान, अनिल कुमार सिंह, अनमोल जैन, योगेश्वर सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply