दुर्ग। भिलाई नगर पालिक निगम के 70 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया आज कलेक्टरेट ऑफिस दुर्ग में पूर्ण कर ली गई है । सामान्य वर्ग के लिए 27 वार्ड को आरक्षित किया गया है । सामान्य महिला के लिए 13, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 6, अनुसूचित जनजाति के लिए 2 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 1, अनुसूचित जाति के लिए 6 एवं अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन वार्ड को आरक्षित किया गया है।
भिलाई निगम के 70 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण: सामान्य वर्ग 27, सामान्य महिला13, ओबीसी 12, ओबीसी महिला 6, एसटी 2, एसटी महिला एक ,एससी 6, एससी महिला 3
