आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज का वार्षिक सम्मेलन संपन्न- मुख्यमंत्री के ओएसडी अशीष वर्मा ने कहा- भूपेश बघेल की सरकार आदिवासियों की जल, जंगल जमीन को सुरक्षित करने का कार्य कर रही है

पाटन। आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के दैमार परिक्षेत्र व उनके नेतृत्व में वार्षिक सम्मेलन 2020-21 का आयोजन ग्राम बठेना में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी आशीष वर्मा उपिस्थत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम ठाकुर सलाहकार केंद्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ दुर्ग एवं राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर ने की। विशेष अतिथि महेंद्र ठाकुर सचिव पाटन राज आदिवासी समाज, देवेंद्र चंद्रवशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता संजय यदु, कांग्रेस नेता कमलेश नेताम संरक्षक आदिवासी समाज पाटन, आदिवासी नेताओं में दुलार सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष आदिवासी समाज पाटन, अरुण ठाकुर, जगनू मंडावी अध्यक्ष दैमार मुड़ा, बरन ठाकुर अध्यक्ष कौहि क्षेत्र, धनजी ठाकुर अध्यक्ष भाठागांव मुड़ा, साधना वर्मा सरपंच बठेना, बलकरण वर्मा उपसरपंच बठेना, अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सामाजिक प्रतिवेदन का उदबोधन आदिवासी समाज के मांगो को जिलाध्यक्ष जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पढ़ते हुए मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि आशिष वर्मा के सामने रखी और उन्हें समाज की गतिविधियों से अवगत करवाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा सम्मेलन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे आदिवासी भाई छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी है और आज यह समाज छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान रखता है, क्योंकि आदिवासी समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं है, कोई वर्ण व्यवस्था नहीं है, सब बराबर हैं। समाज के लोग प्रकृति के प्रेमी होते है, और उसी प्रकृति की ही पूजा करते हैं। पेड़-पौधों को देवता के रूप में मानते हैं। प्रकृति प्रेम आदिवासी समाज में कूट-कूटकर भरा है, यही इनकी संस्कृति को अनूठा बनता है। आदिवासी समाज से हम सभी समाज के, वर्गों के लोगों को सीखने की जरूरत है, यह आदिवासी समाज हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि- हमारे छत्तीसगढ़ में जबसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनी है। सरकार आदिवासियों की जल, जंगल जमीन को सुरक्षित करने का कार्य कर रही है। वह आदिवासी भाई-बहनों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही श्री बघेल ने टाटा कंपनी द्वारा अधिग्रहित बस्तर के लोहण्डीगुड़ा में आदिवासियों की 1764 हेक्टेयर जमीन को वापस लौटाने का काम किया। यह सरकार के समाज हित में निर्णय को दर्शाता है। समाज के हर अंतिम छोर के व्यक्ति चाहे वह बस्तर के हों या सरगुजा के हर गरीब आदिवासियों की पीड़ा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महसूस किया है, और उनके लिये चिंता करते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिये हर सम्भव कदम उठाया है और उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब आप सब पाटन क्षेत्र की जनता के ही आशीर्वाद से संभव हो पा रहा है। आपने उनको पांच बार पाटन क्षेत्र का विधायक बनाया है और आज आप सबके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे ले जा पा रहे हैं।
इस मौके पर गजाधर ठाकुर, संतोष मरई, पीताम्बर ठाकुर, रवि मंडावी, रामस्वरूप मंडावी, रामप्रसाद, लीलू सोनपुर, प्रेम लाल, देवसिंह नेताम, रिखी नेटि, जितेंद्र ठाकुर, धनाजी ठाकु, श्याम रतन ठाकुर, मोहन ठाकुर, सोहन नेताम, बलवंत ठाकुर, जोधन ठाकुर, परदेशी ठाकुर, सुरेश निषाद, तोरण ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, लोकनाथ ठाकुर सहिक हजारों के संख्या में समिति के स्थानीय आयोजक गण, सदस्य गण, बठेना के ग्रामीणों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता दीन दयाल, लुकेश वर्मा,दशरथ साहू, लोकनाथ साहू, समय लाल साहू, गिरिजानंद, नारायण प्रसाद, प्रकाश चंद, लक्ष्मी नाथ, धनेश्वर ठाकुर, हेमन्त ठाकुर, मेघनाथ वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply