0 पाटन ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा और जामगांव के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी बधाई
पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें पाटन ब्लॉक से वरिष्ठ नेता मेहत्तर लाल वर्मा और उमाकांत चन्द्राकर को दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष, बनाया गया है। साथ ही कौशल चंद्राकर एवम रूपेंद्र शुक्ला को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौपी गई है। इन नेताओं ने पाटन ब्लॉक कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों में रहकर पार्टी को हमेशा अपना अहम योगदान दिया है। पाटन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा तथा जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दुर्ग जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि आप लोगों के मार्गदर्शन में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी एकजुट होगी और दुर्ग ग्रामीण व पाटन ब्लॉक कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष, रवि घोष प्रभारी महामंत्री तथा निर्मल कोसरे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।
