रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 22 फरवरी से हो रही है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे। यह जानकारी रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मार्च को 12:30 बजे बजट पेश करेंगे। बजट पर 2 और 3 मार्च को चर्चा की जाएगी। इसके बाद अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि दिवंगत नेताओं ओमप्रकाश राठिया, भानुप्रताप गुप्ता, लक्ष्मण राव और रोशनलाल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस बार विधायकों के 2350 प्रश्न लगे हैं। इनमें तारांकित 1226 व अतारांकित 1088 प्रश्न हैं। सत्र के दौरान कुल 24 बैठकें होगी। इस बार भी कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। आम लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विधायकों के पीएसओ को अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मार्च को बजट पेश करेंगे, सत्र 22 फरवरी से होगा शुरू
