भाटापारा। आचार्य पंचकल्याणक सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंच बाल्याती दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने बतलाया कि परम पूज्य आचार्य भरत सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री पंचकल्याण सागर जी महाराज हजारों किलोमीटर की यात्रा करते हुए कल शाम 5:30 पर भाटापारा में मंगल प्रवेश हुआ। गाजे बाजे के साथ मुनि श्री की अगवानी केसरिया झंडे के साथ भाटापारा नगर के प्रवेश द्वार सुमित माल के पास संपन्न हुई। उसके पश्चात भव्य जुलूस निकल कर श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंचायती मंदिर पहुंचा। रास्ते में जैन समाज ने अपने घर के समक्ष मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया एवं आरती उतारकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन दिगंबर संत सारी दुनिया पैदल ही बिहार करते हैं। अभी वर्तमान में नांदेड़ महाराष्ट्र पद विहार करते हुए सम्मेद शिखर की ओर यात्रा कर रहे हैं। महाराज श्री के सानिध्य में अनेक पंचकल्याणक और मंदिरों का निर्माण हुआ है। ऐसे महाराज का अगवानी करके भाटापारा का मोदी परिवार एवं जैन समाज प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश अग्रवाल सदस्य आयोग, आलोक मिश्रा पार्षद, नवीन गदिया, पंकज, संजय जैन, संदीप जैन, प्रकाश मोदी, अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार, विनोद मोदी, अनिल मोदी, पीयूष जैन एवं सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित थीं।
आचार्य पंचकल्याणक सागर जी महाराज का भाटापारा में मंगल प्रवेश
