पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय प्रकाश राणा ने चरणदास महंत को लेदरी की बहुआयामी मांगों का ज्ञापन सौंपा

o मृत्युंजय चतुर्वेदी 
मनेंद्रगढ़ / विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के लेदरी नगर पंचायत  प्रपूर्ववास पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  विजय प्रकाश राणा ने लेदरी की बहुआयामी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
श्री राणा ने  अपनी मांगों में नई लेदरी की सबसे पुरानी मांग और अधूरी जल आवर्धन योजना व हायर सेकंडरी स्कूल उन्नयन को लेकर  ज्ञापन दिए । यह  जल आवर्धन योजना 2011 में बजट में शामिल की गई थी, और 477.00 लाख बजट में स्वीकृति मिली थी और  एनीकट निर्माण भी इसके तहत किया गया था, 2014 के बाद आज तक इसमें प्रशासन के द्वारा पहल नहीं की गई आज भी  नई लेदरी  जल आवर्धन योजना अधूरी पड़ी हुई है और भी नागरिक इसके पूर्ण होने की आशा लगाए बैठे हैं दूसरी मांग 2014 में बनी हाई स्कूल आज तक हाई सेकेंडरी स्कूल के रूप में स्थापित नहीं हो सका जिसके कारण छात्र छात्राओं को दसवीं के बाद मनेंद्रगढ़ जाना पड़ता है और साधन विहीनता के कारण बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हो जाते हैं और  कई छात्र-छात्राएं तो स्कूल ही छोड़ देते हैं नई लेदरी मध्य में होने के कारण आस पास के ग्राम पंचायत नारायणपुर,भौत, छिपछिपि,  बंजी,  बुंदेली, पाराडोल,नार्थ झगड़ा खंड केआस-पास के ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा. विधानसभा अध्यक्ष चरणदास का ध्यान  आकर्षण करते हुए जन जीवन से जुड़ी हुई एक ज्ञापन सौंपा.

Leave a Reply