बस्तर प्रवास के दूसरे दिन वोरा पहुंचे गीदम गोडाउन

दंतेवाड़ा/ छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा बस्तर प्रवास के दूसरे दिन दंतेवाड़ा जिले में मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने गीदम में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के 35 सौ एमटी क्षमता के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जहां प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने शीट बदलने एवं फायर स्प्रेयर की आवश्यकता बताई। गोदाम की व्यवस्था से चेयरमैन वोरा संतुष्ट नजर आए उन्होंने कहा कि खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है किसी भी गोदाम में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी कॉर्पोरेशन के लोक कर्म विभाग को संधारण एवं मरम्मत का बजट बनाने के निर्देश दिए गए हैं जल्द ही सभी छोटी बड़ी कमियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों से अन्न के एक एक दाने की खरीदी भूपेश सरकार द्वारा की गई है , धान की मिलिंग के बाद पीडीएस के चावल को वेयरहाउसिंग निगम द्वारा पूरी सुरक्षा से भंडार किया जाएगा एवं लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान संजू धनकर, अंशुल पांडेय, अजय गुप्ता, हिमांशु सिन्हा, सतीश देवांगन मौजूद थे।

Leave a Reply