रायपुर/ अबूझमाड़ में अब राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खेलकूदों का आयोजन होने लगा है। नारायणपुर जिले में तीसरी बार अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 का आयोजन 27 फरवरी 2021 को किया जा रहा है। इस मैराथन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के जिलों, दूसरे राज्यों एवं केन्या के धावकों सहित लगभग 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन किया है। पंजीयन की अंतिम तारीख 25 फरवरी है। लोगों में मैराथन को लेकर अच्छा-खासा उत्साह है। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी वेबसाईट http://www.abujhmadmarathon2021.com में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बाहर से आने वाले धावकों के लिए रूकने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।