चंडीगढ़/ पंजाब में कांग्रेस ने मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का सफाया करते हुए राज्य के सभी 7 निगमों और 109 नगर परिषदों के चुनावों में जोरदार जीत हासिल की। कांग्रेस ने अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा और बाटला नगर निगम पर जीत हासिल की है। राज्य में सात निगमों और 109 नगर परिषदों के लिए 14 फरवरी को हुए चुनाव में कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में थे।
