रायपुर। अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा नियमित रूप से चली आ रही सुपोषण एवं नशामुक्ति अभियान के तहत, भोजन वितरण जारी है। आज मध्यान्ह निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण के अंर्तगत स्थानीय रेल्वे स्टेशन परिसर में रेलयात्रियों, फाफाडीह चौक, ग्लोबल चौक, देवेंद्र नगर तिराहा तथा अम्बेडकर हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर सैकड़ों जरूरतमंद, असहाय, निर्धन लोगों को भरपेट ताजा भोजन की व्यवस्था की गई।
विदित रहे कि, संस्था प्रतिदिन लगभग 300 भूखे और जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर जिन्हें भारत सरकार और राज्य सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे बेबस और असहाय व्यक्तियों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान एवं संस्था के सक्रिय सदस्यों के माध्यम से यह निःस्वार्थ जनसेवा उपलब्ध कराई जा रही है।साथ ही महिलाओं, पुरुषों एवं वर्गों को नशे से दूर रहने की समझाईश भी दिया जा रहा है।
संस्था द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान की अगुवाई में डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, ज़ुबैर खान, राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा, उदय भट्ट एवं अन्य सदस्यों ने अपना कीमती समय एवं सहयोग प्रदान किया ।
