पाटन। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सी आर पी एफ के 44 जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए, एनएसयूआई पाटन, जामगांव आर, के नेतृत्व में रानीतराई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रानीतराई में एनएसयूआई के युवा साथियो ने कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मुर्दाबाद का नारा लगाया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शहीद जवान अमर रहें, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता कौशल चन्द्राकार, रानीतराई थाना प्रभारी प्रभा राव, सहित एनएसयूआई पाटन अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव आर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, दिनेश चंद्राकार, डेविड चन्द्राकर, बाबा चंद्राकर, हरीशचंद्र वर्मा, राजा टिकरिहा , युवा नेता भविष्य जैन, भूपेश ठाकुर, केदार वर्मा, चैतन्य विनायक, टीकाराम ठाकुर, रवि पांडे, मुकेश वर्मा, दुर्गेश चंद्राकर, केवल बांधे, देवानंद, हितेश निखिल साहू, गौरव सिन्हा, सन्तोष देवांगन, हीरा साहू, ऋषभ चन्द्राकर, वेदप्रकाश साहू, नेमचंद यादव, हरीश साहू, अमित विश्वकर्मा, वीरेंद्र रात्रे, विजय साहू, रोमलाल बंजारे, सच्ची बंजारे, मिथलेश कौशिक, भूषण साहू, विकाश ठाकुर, प्रीतम साहू, नवल साहू, योगेश, प्रेमलाल साहू, हितेश बंजारे सहित एनएसयूआई के एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रानीतराई में पुलवामा के वीर सपूतों की शहादत को किया गया सलाम, एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च
