रायपुर। युवा वर्ग और अनुभवी सदस्यों की सक्रियता के साथ-साथ संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान की विलक्षण कार्य शैली की बदौलत संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी सामाजिक और जनहित उपदेश्यों की पूर्ति में निरंतर आगे बढ़ती जा रही हैं
इसी कड़ीं में संस्था ने आज राजधानी रायपुर के व्यस्तम मार्गो और पिछड़ी बस्तियों में गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले निर्धन व्यक्तियों, निःशक्तजनों, वृद्ध महिलाओं, मासूम बच्चों और भूख से व्याकुल रेलयात्रियों को निःशुल्क ताजा भोजन का वितरण किया। संस्था के संस्थापक मोहम्मद खांन ने बताया कि भोजन वितरण के साथ ही एक स्वस्थ समाज और आदर्श राज्य के निर्माण के लिए मादक पदार्थों के दूर रहने का संदेश भी दिया ।
इस मौके पर संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के अलावा पदाधिकारी व सदस्य पँडित अनिल शुक्ल , योगेश्वर सिन्हा , संगीता जैन , राशिद बिलाल , दिव्यांश शर्मा अनमोल जैन , जुबैर खान , फराज खान उपस्थित थे।
अवाम ए हिन्द ने पौष्टिक आहार वितरण के साथ नशामुक्ति का संदेश दिया
