सेलूद में मानसगान प्रतियोगिता आयोजित- ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा- प्रभु श्री राम का जीवन युगों-युगों तक मानव समाज को प्रेरणा देता रहेगा

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेलूद में चल रहे त्रि दिवसीय श्री रामचरित मानस गान प्रतियोगिता समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, देवेंद्र चन्द्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, जयश्री वर्मा पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग, रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता जवाहर लाल वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभु श्री रामचंद्र के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. आशीष वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीरामचन्द्र का जीवन चरित्र हम सभी को माता पिता के आज्ञा का पालन करना, धर्म के रास्ते पर चलना व अच्छे आचरण करना सिखाता है। प्रभु श्री राम पर श्री वाल्मीकि के द्वारा रचित श्री रामायण ग्रंथ एवं गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरितमानस से हमें अच्छी प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता है। प्रभु सियाराम, भगवान विष्णु के अवतार हैं, वे आदिपुरुष हैं, जो मानव मात्र की भलाई के लिए मानवीय रूप में इस धरा पर अवतरित हुए। मानव अस्तित्व की कठिनाइयों तथा कष्टों का उन्होंने स्वयं वरण किया ताकि सामाजिक व नैतिक मूल्यों का संरक्षण किया जा सके तथा दुष्टों को दंड दिया जा सके। हम सभी मानव जाति के लिए प्रभु श्री रामचन्द्र का जीवन दर्शन प्रेरणादायक है और युगों युगों तक उनका जीवन मानव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि- मनुष्य के जीवन में आने वाले सभी संबंधों को पूर्ण तथा उत्तम रूप से निभाने की शिक्षा देने वाले प्रभु श्री रामचन्द्रजी के समान दूसरा कोई चरित्र नहीं है, उनका सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित दिखाई देता है।

जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम को त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्री रामचंद्र का जीवन युगो युगो तक मानव जीवन के लिए, हम सबके जीवन निर्माण के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि- जिस प्रकार प्रभु रामचंद्र जी अपने जीवन में सत्य के मार्ग पर चलकर मानवीय मूल्यों की रक्षा की, अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त किया ऐसे प्रभु श्री राम सबके है। इस मौके पर भागवत बंछोर, बबलू राय, राजेश चन्द्राकर, संजय साहू, अनिल साहू, नवीन बघेल, अमित साहू, प्रेम लाल साहू, रणजीत साहू, गोवर्धन साहू, ललित साहू, खेमन साहू, अभिषेक साहू, सहित स्थानीय ग्रामवासी गण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply