दुर्ग/ वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने दुर्ग शहरी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के लिए और 28 लाख रु की लागत से लाइट लगाने की स्वीकृति दी है। राजीव सेतु से करहिडीह तक अंधेरे में डूबी सड़क को 20 लाख की लागत से जगमग करने, ठगड़ा बांध में 10 लाख से ट्यूबलर पोल, शक्ति नगर में 3 लाख के ट्यूबलर पोल, नया एवं पुराना बस स्टैंड में प्रकाश व्यवस्था, एल आई जी मैदान में 5 लाख की फ्लड लाइट्स, महाराजा चौक एवं अग्रसेन चौक में हाई मास्ट लाइट लगाने, जिला अस्पताल एवं शीतला मंदिर परिसर में विद्युत व्यवस्था करने के बाद इसी कड़ी में विधायक वोरा ने चंडी मंदिर एवं कुशाभाऊ ठाकरे भवन के पास हाई मास्ट लाइट हेतु 7-7 लाख, विवेकानंद भवन के पीछे उद्यान में प्रकाश व्यवस्था हेतु 4 लाख एवं पूर्व पार्षद प्रकाश गीते के नेतृत्व में आए हॉकी खिलाड़ियों की मांग पर सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में फ्लड लाइट्स लगाने हेतु 10 लाख की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि वोरा के ही प्रयासों से वर्षों से उपेक्षित रहे सिविल लाइन मैदान का हॉकी ग्राउंड के रूप में कायाकल्प हो रहा है उनके निर्देश के बाद 70 वर्षों से मैदान के बीच स्थित विद्युत पोल की भी शिफ्टिंग कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य होने आवश्यक हैं। लोगों को अंधेरे से निजात दिलाने जगहों को चिन्हांकित कर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़कें रौशन होने से लोगों को ना सिर्फ भयमुक्त वातावरण मिलेगा बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी साथ ही मैदान में लाइट लगने से शहर की खेल प्रतिभाओं को इसका लाभ प्राप्त होगा।
जनता को अंधेरे से निजात दिलाने की दिशा में प्रयास: वोरा
