भाटापारा। भाटापारा में बीते दिन पालक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली व फर्जी पालक समिति गठन कर अवैध फीस वसूली के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि पूर्व में इस संबंध में लिखित शिकायत जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित राजस्व अधिकारी के समक्ष की जा चुकी है परंतु इस विषय पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे पालक संघ के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।बैठक में पालक संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 7 दिन के अंदर यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो संघ के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी वह जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस बैठक में पालक संघ के प्रमुख सोनू पटाक,संरक्षक प्रदीप शर्मा, सतीश तलरेजा, उपप्रमुख अमित शर्मा, किसान नेता हेमंत उपाध्याय, डॉ विमल त्रिपाठी, दीपक जैन, मनोज सोनी,जाफर चौहान, दिलावर खान, दीपक अग्रवाल, मनोज वैष्णव, वीरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पालक गण बैठक में मौजूद रहे।
पालक संघ की बैठक में मनमानी फीस वसूली पर हुई चर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी
