पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिल्ली में आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में पाटन विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वावधान में मंगलवार 9 फरवरी को अन्नदाताओ के समर्थन व सम्मान में एक दिवसीय सम्मेलन एवं पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्तागण, सेक्टर प्रभारी, ज़ोन प्रभारी, जिला, जनपद, पंचायत सदस्य गण, ब्लॉक किसान कांग्रेस के साथी, महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस, भारतीय युवा कांग्रेस पाटन, जामगांव आर, एन.एस.यू.आई. पाटन, जामगांव आर के पदाधिकारी, सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
पदयात्रा सुबह 10 बजे टोला घाट के शिव मंदिर के पास भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया जाएगा।
