0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेंद्रगढ़। नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक एक मैं लगा कोरिया नीर काफी दिनों से बंद पड़ा था जिसके चलते वार्ड वासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी वार्ड वासी शुद्ध पेयजल के लिए हाला कान थे। इस बात की जानकारी मिलने पर नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने तत्काल उसे संज्ञान में लिया उस बंद पड़े कोरिया नीर को ठीक करवाया और बीते दिवस रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने फीता काटकर बंद पड़े कोरिया नीर को पूर्न: विधिवत शुभारंभ किया । ज्ञात हो कि यह कोरिया नीर के बंद होने से वार्ड नंबर एक के रहवासियों को काफी लंबे समय से शुद्ध पेयजल पीने के लिए नहीं मिल पा रहा था । जिससे वार्ड वासियों को पानी को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा था ।कोरिया नीर के पुनः प्रारंभ हो जाने से वार्ड क्रमांक एक के वार्ड वासियों मैं खुशी की लहर दौड़ गई अब उन्हें शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी पानी के लिए यहां वहां भटकना नहीं पड़ेगा । कोरिया नीर के पुन: शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने उपस्थित जनों से कहा कि आज वार्ड क्रमांक एक। मैं लगे कोरिया नीर के प्रारंभ हो जाने से वार्ड वासियों को शुद्ध पानी की सुविधा मिल सकेगी ।स्थित कोरिया नीर के चालू हो जाने से वार्ड वासियों को पानी की साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 1 की वार्ड वासियों की जो भी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए उसे जल्द ही पूरा की जाएगी । श्रीमती पटेल ने आगे कहा कि पिछला वर्ष कोरोना वर्ष के नाम से जाना जाएगा क्योंकि यह वर्ष कोरोना से भरा रहा जिससे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जबकि हमने पूरे प्रयास से कोरोना काल में भी शहर की विकास की गति को रुकने नहीं दिया। करंट टाइम सेंट्रल से लेकर संपूर्ण नगर का विकास लगातार किया जा रहा था।इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष , नगरपालिका इंजीनियर मुकेश दुबे, वार्ड पार्षद मोहम्मद शाहिद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शगुफ्ता बख्श, पार्षद गण, नागेंद्र जायसवाल, ज्योति मजूमदार सहित काफी संख्या में वार्डवासी महिला ,पुरुष उपस्थित रहे।
